नरवल तहसील के उमरावखेड़ा गांव में शनिवार को 2 बजे एक कच्चे घर से कोबरा निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घबराए लोगों ने तुरंत सर्प मित्र मनोज को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मनोज मौके पर पहुंचे और कई घंटों से फंसे इस विषैले सांप को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। बाद में उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।