कटिहार: घुसकी गांव में घायल अवस्था में मिला व्यक्ति, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बुधवार की दोपहर 3 घायल अवस्था में एक व्यक्ति को एंबुलेंस चालक के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जो सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी 102 एंबुलेंस को दी गई थी। फिलहाल सदर अस्पताल में उस व्यक्ति का इलाज जारी है। घायल की पहचान बरारी निवासी धनंजय यादव के रूप में।