कटकमसांडी :कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी समाज व झारखंड के महान नेता थे तथा 1928 ओलिंपिक में उनकी कप्तानी में भारत ने हॉकी में पहला स्वर्ण पदक जीता।