भिनगा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस ने खोजी डॉग की मदद से सुईया क्षेत्र के कच्चे रास्तों पर बढ़ाई गश्त
श्रावस्ती जनपद के भारत नेपाल सीमा पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल ने खोजी डॉग की मदद से कच्चे रास्तों पर भी सतर्कता और गश्त बढ़ा दी है। वहीं हर आने जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, बिना आधार कार्ड चेक किये किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही, ताकि सीमा पर अवैध गतिविधियों को पूरी तरीके से रोका जा सके।