बारसोई: बारसोई के दासटोला में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, पूर्व सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Barsoi, Katihar | Apr 25, 2025 बारसोई प्रखंड क्षेत्र के दासटोला में शुक्रवार को शाम सात बजे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी के अलावा कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों द्वारा पूर्व सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।