बांसवाड़ा: तेजपुर में शराब की दुकान पर गाली-गलौज के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब की दुकान पर गाली - गलौज करने का मामला सामने आया है। इस मामले मे जातिसूचक गाली -गलौज करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बालकिशन भूरिया पुत्र भागीरथ भूरिया ने कल्पेश कलाल के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने एसटी -एससी एक्ट मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।