फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम पिन्नापुरा में मामूली बात पर दबंगों ने दंपति को जमकर पीटा, गंभीर घायल होकर अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Sep 14, 2025 गांव पिन्नापुरा फतेहाबाद में रविवार को दरवाजे के पास लगे टीन शेड को लेकर रामबरन पुत्र भगवान सिंह और उसके सगे भाई के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें रामबरन और उसकी पत्नी मीरा देवी घायल हो गए। घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई । फतेहाबाद पुलिस ने दोनों घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।