बारां: आंगनबाड़ी केंद्रों का बदला समय, अब सुबह 7:00 से 11:00 तक खुलेंगे
Baran, Baran | Apr 23, 2025 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्तमान में हीटवेव की स्थिति के दृष्टिगत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केदो का समय बदला है सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक अब आंगनबाड़ी केंद्र अग्रिम आदेश तक खुलेंगे