कोटकासिम: माजरी सरकारी स्कूल में CSR योगदान पर भव्य स्वागत समारोह, कंपनी ने शौचालय, रसोईघर समेत आवश्यक सामग्री प्रदान की
स्थानीय शिक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेस्टेक एमएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टपूकड़ा के प्रबंधकों का शहीद राजाराम यादव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक पवन कुमार यादव ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि कंपनी की ओर से स्कूल में शौचालय का निर्माण रसोईघर का नवीनीकरण टीन शेड झूले RO सिस्टम दिया गया है।