बीना: रीवा से रानी कमलापति के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन वन वे चलेगी, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Bina, Sagar | Oct 22, 2025 रीवा रानी कमलापति स्टेशन के बीच वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है , पूजा स्पेशल ट्रेन गुरुवार 23 अक्टूबर को एक ट्रिप रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर सतना मैहर कटनी मुड़वारा दमोह सागर होते हुए बिना स्टेशन 18:45 बजे पहुंचेगी और विदिशा होते हुए 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन से बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।