कोल: धौर्रा माफ़ी में विद्युत कर्मचारी ने JE पर लगाया मारपीट करने व जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 20, 2024 धौर्रा माफी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मचारी ने जेई पर मारपीट करने व जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। पीड़ित अरविंद का आरोप है कि वह मंगलवार रात्रि ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था, तभी जेई ने उसे विद्युत उपकेंद्र पर बुलाकर मारपीट व गाली-गलौज की। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।