मदनपुर इंजको गांव में थोक फल एवं सब्जी मंडी का संचालन शुरू होते ही किसानों का विरोध सामने आ गया। मंडी की दूरी और उपज के दाम को लेकर नाराज़ किसानों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुछ किसानों ने मंडी में अपनी उपज बेची, जबकि कई किसान बिना बिक्री किए ही बैरंग लौट गए। दरअसल, पत्थलगांव विकासखंड के मदनपुर इंजको गांव में लगभग 10 एकड़ भ