गुरुग्राम: विदेशी युवक ने गुरुग्राम के सेक्टर 55 में चलाया सफाई अभियान, कहा- भारत को स्वच्छ बनाना है
आए दिन गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था पर कोई ना कोई टिप्पणी या सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन एक यूरोपियन युवक ने गुरुग्राम के सेक्टर 55 में अकेले ही सफाई अभियान शुरू कर दिया है वह निरंतर गंदगी को साफ करने में जुटा हुआ है सड़कों गलियों में पहले कचरे को साफ कर रहा है यूरोप से संबंध रखने वाला युवक लजाक पिछले तीन-चार दिनों से लगातार सफाई अभियान में जुटा हुआ है l