फिजिकल रोड पर स्थित शांति निकेतन स्कूल के सामने आज बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो आवारा बैलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बैल करीब आधे घंटे तक आपस में लड़ते रहे, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय स्कूल के आसपास लोगों की आवाजाही भी काफी थी। बैलों की लड़ाई के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा