गोरखपुर: गोलघर में इमाम हुसैन के जन्मदिन पर निशुल्क फल और जल वितरण का आयोजन किया गया
अली बॉयज कमेटी के तत्वावधान में रविवार को इंदिरा बाल विहार तिराहा, गोलघर पुलिस चौकी के सामने इमाम हुसैन (अ.स.) के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क जल, फल और मिष्ठान वितरण किया गया। शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शमशाद अब्बास ने कहा कि इंसानियत का तकाज़ा है कि प्यासे को पानी पिलाया जाए, चाहे वह दुश्मन ही क्यों न हो। सर्व समाज के लोगों ने इससे लाभ उठाया।