गोरखपुर: सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास स्थित होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान दो बहनों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
एक होटल में दो बहनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ा तो संचालक ने दोनों बहनों को होटल से बाहर कर दिया। मामला कैंट इलाके के पार्क रोड का है। एक बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर होटल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। मगर पुलिस जांच में आरोप फर्जी निकले। दरअसल, सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी।