मुज़फ्फरनगर: जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हाल में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रहे अतिथि
जानसठ रोड स्थित एक बैंकट हाल में रविवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मीरापुर उपचुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाए। NDA की प्रत्याशी मिथलेश पाल को जीतने का काम करें। क्योंकि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारा है।