मथुरा: चौकी कृष्णा नगर के समीप बाइक सवार को स्कॉर्पियो गाड़ी ने मारी टक्कर, युवक की हुई दर्दनाक मौत
थाना कोतवाली की चौकी कृष्णा नगर के समीप असगर पुर निवासी युवक की बाइक को स्कार्पियो सवार ने टक्कर मार दी इसमें युवक घायल हो गया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया उपचार से पहले युवक ने दम तोड़ दिया मृतक बहन को रेलवे स्टेशन लेने जा रहा था रास्ते में हादसा हो गया पुलिस गाड़ी सवार की तलाश में जुटी है जो की टक्कर मारकर भाग गया।