मुशहरी: सुस्ता चक अहमद गांव के पास खेल रही बच्ची पर पलटी ऑटो पिकअप मौके पर हुई मौत
राम दयालु नगर से आगे मुजफ्फरपुर हाजीपुर रोड में सुस्ता चक अहमद गांव के पास अनियंत्रित तेज रफ़्तार ऑटो पिकअप सड़क किनारे खेल रही बच्ची पर पलट गई इसके नीचे दबने से गांव के संतलाल पासवान की बेटी अतिथि कुमारी की मौके पर मौत हो गई दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पिकअप पर डीजल लोड था ऑटो पलटने से उसका चालक भी घायल हो गया वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई