नरवर: अंजनी माता मंदिर में नवरात्रि मेला पर्व, उमड़े हजारों श्रद्धालु
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अंजनी माता मंदिर पर भव्य मेला पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो