वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीन तस्करों को कस्टम विभाग ने पकड़ा। तस्करों के पास से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपए आकी जा रही है। मेरी जानकारी के अनुसार यह तीनों तस्कर बैंकॉक से आए एक विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे।