अंबाह: MP बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, अंबाह के एमएलडी स्कूल परीक्षा केंद्र से 2 फर्जी छात्र गिरफ्तार
Ambah, Morena | Feb 10, 2026 अंबाह में 12वीं बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान एमएलडी स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो फर्जी छात्र पकड़े गए, जो अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। घटना से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार के अनुसार जांच के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।