उदयपुर जिले के खोखरवास मे नवीन पंचायत बनने पर गांव में खुशी की लहर छा गई। ग्रामीणो ने शनिवार रात्रि 9 बजे मुख्य चौक में आतिशबाजी करके मिठाईयां वितरित की। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नवीन ग्राम पंचायतो के गठन में भटेवर पंचायत के राजस्व ग्राम खोखरवास को नवीन पंचायत बनने पर सभी ग्राम वासियों ने पटाखे जलाकर एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कर बड़े हर्ष व्यक्त किया।