कानपुर: गुजैनी हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुजैनी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। यह हादसा शनिवार 10 हुआ। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार के ऊपर ट्रक चढ़ाने से उसकी मौत हो गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।