ब्यौहारी: देवरांव गांव में खेलते समय कुएँ में गिरने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
ब्यौहारी के देवरांव गांव में खेलते खेलते एक 3 साल का बालक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई है घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है, जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस ने मामले पर शनिवार की सुबह 7:00 बजे मर्ग कायम किया है।