कानपुर: खाना बनाने जा रही 74 वर्षीय महिला सड़क हादसे में घायल हुई, इलाज के दौरान हुई मौत
नौबस्ता राजीव विहार के मछरिया रोड निवासी रामादेवी (74) आनंदपुरी में लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती थी। दामाद मनोज ने शनिवार 1 बजे बताया कि 2 दिसंबर को सुबह वह किदवई नगर जंगली देवी मंदिर से दर्शन कर काम पर जा रही थीं, तभी बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया था। आज इलाज के दौरान मौत हो गई।