मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में किराना व्यापारी संघ द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में तिल, गुड, पोहा एवं चाय वितरित की। इस अवसर पर संघ के मुख्य संरक्षक मनोज राठी, अध्यक्ष मनीष सालेचा व्होरा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र राठौड़, गोविंदलाल मोहता, जगदीश मेहता, सुरेंद्र कांकरिया, अशोक बिसानी, किरण पोरवाल, टीटी पोरवाल, प्रशांत राठी, हेमंत मेहता सहित व्यापारीगण मौजूद रहे।