हुसैनाबाद: सोन नदी में नहाने गए 5 युवक डूबे, 2 को बचाया, 3 लापता, छठ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं
छठ महापर्व के बीच रविवार की दोपहर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही स्थित सोन नदी में बड़ा हादसा हो गया। नहाने गए पांच युवक गहरे पानी में समा गए, जिनमें से दो को तो साथियों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन तीन युवक अब भी लापता हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 04:00 बजे पोखराही गांव के समीप बरवाडीह घाट पर 8 से..