घोड़ाडोंगरी: 15 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, ठेकेदार ने 7 तारीख को मजदूरी भुगतान का आश्वासन दिया, मजदूरों में खुशी
रविवार दोपहर करीब 3 बजे सारणी क्षेत्र के मजदूरों द्वारा जानकारी दी गई कि पिछले 15 दिनों से जारी उनकी हड़ताल अब समाप्त कर दी गई है। मजदूर यूनियन और ठेकेदार के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि अब मजदूरों की मजदूरी का भुगतान हर माह की 7 तारीख को नियमित रूप से किया जाएगा। ठेकेदार की इस सहमति के बाद मजदूरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।