गिरिडीह: बक्सीडीह रोड स्थित विनय सिंह के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में लगी आग, अफरा-तफरी मची
गिरिडीह शहर के बक्सीडीह रोड स्थित विनय सिंह के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई।यहां चौथी मंजिल पर रहने वाले अमरेश कुमार के फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैलने लगीं और पूरा अपार्टमेंट धुएं से भर गया, जिससे लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।