जगदीशपुर: बसौना पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमित कुमार यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान
जगदीशपुर प्रखंड के बसौना पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार यादव आज शनिवार दोपहर 1 बजे पंचायत के कई गांवों और टोला में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।