जरमुण्डी: बासुकीनाथ पानी टंकी के पास सड़क पर उछाल से बिगड़ा बाइक का संतुलन, चालक घायल, अस्पताल भेजा गया
बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य सड़क मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के बासुकीनाथ पानी टंकी के समीप सड़क पर बने उछाल पर नोनीहाट की ओर से बासुकीनाथ की ओर आ रही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया इस घटना में बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घायल को उठाकर टोटो के माध्यम से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार 9 बजे भेज दिया गया।