बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रुकुमपुर में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रुकुमपुर में जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा मां बेटे की जमकर पिटाई कर दी गई ।मारपीट की घटना में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए ।मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।