बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधोपुर माफी में दबंगों ने दो लोगों के साथ की मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधोपुर माफी में दबंगों द्वारा दो लोगों को पीट पीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई हैं। जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।