बरेली: क्योलाडिया थाना क्षेत्र के नवदिया में दबंगों ने किशोरी के साथ की मारपीट, उसे जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
क्योलाडिया थाना क्षेत्र के नवादिया में दबंगों द्वारा किशोरी के साथ जमकर मारपीट की गई है ।मारपीट की घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई ।परिजनों ने जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।