बेरो: महादानी मंदिर परिसर में दशभुजी मां दुर्गा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के आठवें दिन भागवत कथा की गई आयोजित
Bero, Ranchi | Mar 8, 2025 मुख्यालय स्थित महादानी मंदिर परिसर में नवनिर्मित दशभुजी मां दुर्गा देवी ग्यारह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जहां शनिवार की रात्रि 8:00 बजे कथा वाचक देवी रश्मि किशोरी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के साथ मां दुर्गा की शक्ति के कई रूपो का वर्णन संगीतमय कथा के माध्यम से सुनाया। मौके पर भारी संख्या में भक्त मौजूद थे।