मथुरा: मथुरा में रंजिश के चलते पथराव और तमंचे व राइफल से गोलियां चलाने के आरोप में 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया
सतोहा गांव में परिवार के दो पक्षों में हुई फायरिंग व पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव सतोहा में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं। आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई