बीकापुर: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में 1 महिला सहित 4 लोग हुए घायल, 3 जिला अस्पताल रेफर
खबर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां कटारी निवासी बाइक सवार राजेश्वरी 50 वर्ष और सुल्तानपुर निवासी कृष्णदेव 55 वर्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गये, वही खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर PHC कोछा के पास बाइक और साइकिल में हुई भिड़ंत में सत्यप्रकाश व साइकिल सवार घनश्याम घायल हो गये, डॉ ने राजेश्वरी, कृष्णदेव और सत्य प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया है ।