हज़ारीबाग: रामनवमी जुलूस में हिंसा: हजारीबाग में एक की मौत, इलाके में तनाव
हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई। मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और भुजाली हमले में राम कुमार साव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।