बकानी: बकानी क्षेत्र के महेशपुरा, देवर, रेपला आदि गाँवों में जंगली सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, ग्रामीण दहशत में
बकानी के महेशपुरा,देवर,रेपला आदि गाँवों में आज मंगलवार को जंगली सियार ने ग्रामीणों पर अचानक हमला बोल दिया,हमले में नंदकिशोर, पवन ,विजय सिंह ,मानसिंह आदि ग्रामीण घायल हो गए जिनका बकानी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया । वही बकानी क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग से इन जंगली सियारो को शीघ्र पकड़ने की मांग की ,ग्रामीण काफी दहशत में है।