बकानी: बकानी कस्बे में स्थित गौशाला का बकानी तहसीलदार गजेंद्र शर्मा ने किया औचक निरीक्षण
बकानी कस्बे में स्थित गौशाला का आज रविवार को बकानी तहसीलदार गजेंद्र शर्मा ने औचक निरीक्षण किया । तहसीलदार ने गौशाला में मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी गोवंशों को खिलाई जा रही चारे पानी की व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया । इस दौरान तहसीलदार गजेंद्र कुमार शर्मा के साथ वेटरनरी डॉक्टर अनुराग द्विवेदी,गौशाला अध्यक्ष निलेश सेन आदि मौजूद रहे ।