श्रीडूंगरगढ़: माणकरासर स्थित ढाणी अंधड़ के बीच ढाणी में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
गुरुवार को कस्बे में आए तेज अंधड़ के दौरान गांव माणकरासर की दिखणादी रोही स्थित एक ढाणी में अचानक आग लग गई। शाम को अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास की ढाणियों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए। जानकारी के अनुसार मानाराम रामूराम सिहाग के खेत में बनी ढाणी में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से दो झोंपड़े पूरी