अरवल: जहानाबाद: उमेराबाद गांव के पास सड़क हादसे में शिक्षक घायल
Arwal, Arwal | Aug 24, 2025 अरवल जहानाबाद के परस बीघा थाना अंतर्गत रसीदपुर गांव के रहने वाले शिक्षक अरविंद कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसे शिक्षकों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अरविंद कुमार जो बैदराबाद बाजार में किराए के मकान में रहते थे और वहीं से विद्यालय हैवतपुर पढ़ाया करते थे। कुत्ते के बचने के क्रम में हादसा हुआहै।