अरवल: बिजली समस्या के समाधान के लिए विधायक महानंद सिंह की पहल, नया LT केबल व अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू
Arwal, Arwal | Aug 24, 2025 अरवल शहर मे लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों और आम लोगों की शिकायत पर विधायक महानंद सिंह ने गंभीर पहल की है।दुकानदार संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद विधायक ने बिजली विभाग के अपर सचिव से सीधी वार्ता की।उनके प्रयासों से शहर के फीडर संख्या-3पर नया एलटी केबल और अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे बिजली आपूर्ति मे सुधार होगा