कासगंज: भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज़ के लिए जिलास्पताल में भर्ती
3 दिसंबर को पटियाली क्षेत्र में बीजेपी नेता की पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने देर रात घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी अनिल पैर में गोली लगने से घायल हुआ। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश जिला का है। जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे मिली।