ग्वालियर गिर्द: महिला कार्यकर्ता को गार्ड्स ने दिग्विजय सिंह से नहीं मिलने दिया, महिला बोली- मैं दिग्विजय सिंह की समर्थक हूं
ग्वालियर प्रवास के दौरान गुना की एक महिला को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। एक निजी होटल के परिसर में अपने समर्थक से बात कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पास इस महिला ने पहुंचने की कोशिश की थी। तभी दिग्विजय सिंह के दोनों गार्ड्स ने महिला को अभद्रता के साथ वहां से हटा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।