कानपुर: चीन से आए यागी तूफान का कानपुर में असर,जमकर हुई बारिश
चीन से आए यागी तूफान का असर कानपुर में दिखने लगा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने जानकारी दी यह असर अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा।शहर में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।बुधवार सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।