कानपुर: बर्रा में पड़ोसी ने कार से कुचलकर ली थी मासूम की जान, देखें लाइव सीसीटीवी फुटेज
बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 में पड़ोसी ने कार से कुचलकर ढाई साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी फुटेज का भी संज्ञान लिया गया है।