गुजैनी में हाईवे पर अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। एसीपी नौबस्ता ने जानकारी दी कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।