अमरोहा: शहर में मंसूरी समाज की ‘दो डिश मुहिम’ को मिली बड़ी कामयाबी, 4 महीने में 85 से ज्यादा शादियों में परोसा भोजन
Amroha, Amroha | Jul 22, 2025 अमरोहा शहर में ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर की निगरानी कमेटी की बैठक में फरवरी 2025 से शुरू हुई दो डिश मुहिम की आज मंगलवार को समीक्षा की गई। चार माह में मंसूरी समाज की 85 से अधिक शादियों में सादगी से भोजन परोसा गया। नियम तोड़ने की सिर्फ दो घटनाएं सामने आईं। भविष्य के लिए नई नीति बनाई गई। नियम का पालन करने वालों को जल्द किया जाएगा सम्मानित। जीएसटी विभाग द्वारा सम्मानित समाजसेवियों का किया गया स्वागत